पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी महामारी है जो सबसे ज्यादा दलितों को प्रताड़ित करती है।
हाथरस के कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ मार्च का आयोजन करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अंत तक दलित समुदाय के साथ रहेंगी क्योंकि ‘मानवता’ उनकी जाति है तथा वह जाति और धर्म के आधार पर भेद करने में विश्वास नहीं करतीं।
उन्होंने बिड़ला तारामंडल से मायो रोड पर गांधी प्रतिमा के सामने तक दो किलोमीटर की रैली निकाली। बनर्जी ने हमला करते हुए कहा, ‘‘कोविड-19 नहीं बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है। वह दलित और पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’ उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इन अत्याचारों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
बिहार चुनाव : महागठबंधन ने किया सीटों के बटवारे का ऐलान, राजद 144 और कांग्रेस 70 सीट पर लड़ेंगी चुनाव
जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं, वे पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में तानाशाही की स्थिति है। वह (भाजपा) लोगों के लिए नहीं बल्कि लोगों के खिलाफ सरकार चला रही है।’’
कोविड-19 महामारी से निपट पाने में कथित नाकामी के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलना शुरू हो गया है क्योंकि जो लोग घर से बाहर नहीं निकले, सुरक्षित माहौल में रहे वे भी अब संक्रमित हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



