राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 15वें मैच में शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेाबाजी करने उतरी राजस्थान ने छह विकेट पर 154 रनों का स्कोर बनाया।
टीम के लिए महिलपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा जोस बटलर ने 22 और रोबिन उथप्पा ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं, राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक तीन और इसुरु उडाना ने दो विकेट लिए। नवदीप सैनी को एक विकेट मिला।
देखिये स्कोरकार्ड :




Download Android App
Download iOS App



