गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी ‘भारत बंद’ का राज्य में कोई असर नहीं होगा।
देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राज्य प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर पणजी में अपने सरकारी आवास के बाहर संवाददाताओं से सावंत ने कहा, इसका कोई असर नहीं होगा।
कृषि कानून : किसानों ने जनता से ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन करने की अपील की
भारत में किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है, जो हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सावंत ने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा, ये कानून किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



