CM शिवराज की जनता को हिदायत, बोले- कोरोना पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक

Summary :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जनता के सहयोग से प्रदेश में कोविड़-19 पर पर काबू पा लिया गया है। लेकिन कोरोना के संबंध में सावधानी अभी भी आवश्यक है।
टीके का पहला डोज लगवाने के बाद दूसरे डोज की चिंता भी सभी को करनी है। टीके की दोनों डोज लगने के बाद ही शरीर में सुरक्षा चक्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने दूसरा डोत्र नहीं लगवाया, वो दूसरा डोज भी जरूर लगवा लेना। अपने घर, परिवार, गली, मोहल्ले, गांव या शहर में कोई भी भाई-बहन शेष रहा हो तो उसे भी टीका लगवाने के प्रेरित करें। टीका लगवाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हमें याद है कि हम ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए रात-रात भर बैठे रहते थे। कोरोना संक्रमण में फेफड़े जल्दी खराब होते हैं और इलाज में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती थी। ऑक्सीजन टैंकर के चालक तक से मैं बात करता था कि भैया कहां तक पहुंचे। इस चिंता में 7-8 दिन तो नींद भी पूरी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुफ्त में कोरोना का टीका दिया है, जिसके कारण लोगों की जान बच पाई है। कोरोना के संक्रमण को रोकने का अनुकूल व्यवहार जरूरी है। कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी हम केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी तथा आपके सहयोग से कोविड़-19 के संक्रमण का मुकाबला करने में सफल रहे हैं।

Desk Team