पोखर में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम की मौत हो गई है। इसमें दो बालिका और एक बालक शामिल है। घटना गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार-परसपानी गांव की है। दोपहर 12 :30 बजे की घटना है। तीनों मासूम स्नान के लिए पोखर गए थे। गहरे पानी में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। पथरगामा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लेकर आई।
पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि होपना टोला निवासी मुकेश महतो की बेटी खुशी कुमारी (10), बेटे हर्ष (8) और इसी परिवार के सदस्य कामदेव महतो की बेटी नयन कुमारी (10) की आज गांव के तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पथरगामा के थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



