इंजीनियर ने छुट्टी के लिए CEO को लिखा अजीबो-गरीब पत्र, मोहन भागवत को बताया शकुनी मामा तो ओवैसी को….

Summary :

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक इंजीनियर ने रविवार की छुट्टी के लिए CEO के अजीबो-गरीब पत्र लिखा है।उन्होंने पत्र में अपने पिछले जन्म का आभास की बात कही है।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक इंजीनियर ने रविवार की छुट्टी के लिए CEO के अजीबो-गरीब पत्र लिखा है।उन्होंने पत्र में अपने पिछले जन्म का आभास की बात कही है। जिसमें उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी उनके पिछले जन्म में बचपन के दोस्त थे, और साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को शकुनी मामा बताया है।
छुट्टी का ये आवेदन जब जनपद पंचायत के ऑफिशियल ग्रुप में डाला तो सीईओ ने भी उन्हें इसी भाषा में जवाब देते हुए हर रविवार ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया है।

दोनों की ये चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल राजकुमार यादव ने अपने पत्र में लिखा कि रविवार को वे जनपद के किसी भी कार्य मे उपस्थित नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें कुछ दिनों पहले आभास हुआ है क‍ि आत्मा अमर होती है, साथ ही उन्हें पिछले जन्म का आभास हुआ है।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान अलर्ट जारी, राज्य हो सकता है नई आतंकवादी गतिविधि का आतंकी निशाना

जिसमें असदुद्दीन ओवैसी उनके पिछले जन्म के सखा नकुल थे और मोहन भागवत शकुनी मामा, इसलिए मैं अपने जीवन को जानने के लिए गीता पाठ करना चाहता हूं। मैं प्रत्येक रविवार के दिन अपने अंदर के अहंकार को मिटाने के लिए एक गेहूं दाना घर-घर जाकर भीख मांगकर इकट्ठा करूंगा। ये मेरी आत्मा का सवाल है। मैं समझता हूं कि आप मुझे प्रत्येक रविवार की छुट्टी देने की कृपा करेंगे। प्रार्थी, राजकुमार यावद, उपयंत्री, जनपद पंचायत सुसनेर।

उत्तराखंड: जयकारों की गूंज के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Desk Team