महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने इस बारे में बताया।वह 81 वर्ष के थे।सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं। शहर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड को ‘‘पिता तुल्य और मार्गदर्शक’’ बताते हुए कहा, ‘‘गायकवाड का निधन बेहद दुखद है।’’सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।’’
बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई।राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है।मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद महानगर में कुल मामले बढ़कर 6,35,483 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,920 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



