महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान पर राज्य में बवाल मचा हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्यपाल को उनके पद से हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि हमें “राज्यपाल’ चाहिए न कि “भाजपाल”।
नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि हमें ‘राज्यपाल’ चाहिए ‘भाजपाल’ नहीं। हम जल्द ही राष्ट्रपति से मिलेंगे और मांग करेंगे कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उनके पद से हटाया जाए। राज्यपाल की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर एमवीए विधायकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
मुंबई : लगातार दूसरे दिन जेल पहुंची CBI, दर्ज किया अनिल देशमुख का बयान
दरअसल, एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था, ‘चाणक्य बिना चंद्रगुप्त को कौन पूछेगा? इसी प्रकार स्वामी समर्थ के बिना शिवाजी महाराज को कौन पूछेगा? जीवन में गुरु का काफी महत्व होता है।’ कोश्यारी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है।
राज्यपाल के बयान के खिलाफ NCP विधायक का ‘शीर्षासन’
राज्यपाल कोश्यारी के बयान के खिलाफ गुरुवार को बजट सत्र शुरू होते ही महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने कोश्यारी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के बयान पर विरोध जाहिर करने के लिए एनसीपी विधायक संजय दौंड ने ‘शीर्षासन’ भी किया।


Download Android App
Download iOS App



