कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में भविष्य के चेहरे के रूप में किसी एक नेता को पेश नहीं करेगी क्योंकि वह भाजपा की तरह एक या दो नेताओं को आगे करने में यकीन नहीं रखती है। हालांकि, उन्होंने पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल जैसे युवा नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारने की संभावना से इनकार नहीं किया।
सातव ने बताया कि पार्टी गुजरात में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और इस बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। 25 वर्षीय पटेल जैसे युवा नेता को पार्टी का भविष्य का चेहरा बनाने को लेकर कांग्रेस की योजना के बारे में पूछे जाने पर सातव ने कहा, ”हमारी नीति एक नेता को पेश करने और उन्हें लेकर आगे बढ़ने की नहीं है। हम सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में भाजपा को फिर से ‘आश्चर्यचकित’ कर देगी। वर्ष 2014 में कांग्रेस को गुजरात में एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उसे 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हुआ था, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से 15 सीट पहले ही सिमट गई थी।
गुजरात में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ बढ़े अपराध : अहमद पटेल
महाराष्ट्र से लोकसभा सदस्य सातव ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी युवाओं को मौका देने में यकीन रखते हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई युवा नेताओं को मौका दिया है। सातव ने कहा, ”लेकिन, ऐसे वरिष्ठ नेता भी हैं जिनका अनुभव और नेतृत्व मायने रखते हैं।”


Download Android App
Download iOS App




