उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कौशल किशोर ने कहा है कि किसी भी सूरत में लखनऊ का नाम नहीं बदलने दिया जायेगा। भाजपा सांसद ने रविवार को एक बयान में कहा कि लखनऊ को महाराजा लाखन पासी ने बसाया था और इसी वजह से शहर का यह नाम है।
उन्होंने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व शहर का नाम बदले जाने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर न तो प्रदेश की राजधानी का नाम बदलेगा और न ही किसी को इसे बदलने दिया जायेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि शहर का नाम बदलने का उसका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास चुनाव के लिये कोई मुद्दा नहीं है। इस वजह से वे इस अफवाह को जोर-शोर से फैला रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



