पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें पास आ रही हैं वैसे-वैसे राज्य में हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। कूचबिहार जिले के दिनहाटा टाउन मंडल के अध्यक्ष अमित सरकार का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि “यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे चाहते हैं कि हम डर के मारे घरों में बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” बीजेपी नेता का शव दिनहाटा वेटनरी हॉस्पिटल के परिसर से बरामद किया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Amit Sarkar, mondal president of Dinhata Town, was hanged to death by TMC goons, just 72 hours before the first phase.
Is this what TMC meant by Khela Hobe?
Bengal has been reduced to blood field with political killings becoming the norm. BJP has lost over 130 of its cadres… pic.twitter.com/M1tzMkmXry
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 24, 2021
घटना पर बीजेपी आईटीसेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, चुनाव के पहले चरण के 72 घंटे पहले, टीएमसी के गुंडों ने दिनहाटा टाउन के मंडल अध्यक्ष अमित सरकार को फांसी पर लटका दिया गया। क्या खेला होवे का यही मतलब है? इस समय बंगाल राजनीतिक हत्याओं का गढ़ बन गया है। बीजेपी ने 130 से ज्यादा कैडर राज्य में खो दिए हैं।
बता दें कि हाल ही में कोलकाता से सटे सोनारपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटकता मिला था। बीजेपी ने कहा है कि विकास नस्कर की हत्या कर दी गई है। वह बूथ नंबर 57 का बीजेपी का कार्यकर्ता था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विकास नस्कर को टीएमसी के गुंडों ने मारकर उसके शव को रस्सी के सहारे पेड़ से टांग दिया। ऐसा दिखाने की कोशिश की गयी है मानो विकास ने आत्महत्या की है।


Download Android App
Download iOS App



