अभिषेक बच्चन से बोला यूजर- ‘तुम ऐश्वर्या के लायक नहीं’, एक्टर ने यूं दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवी बिग बुल के ट्रेलर के वीडियो में यूजर ने एक्टर को किया ट्रोल। कहा आप किसी काम के नहीं हैं। इस पर अभिषेक ने अपने अंदाज में ट्रोलर का जवाब दिया।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन यूं तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मगर जब भी कोई उनकी पर्सनल लाइफ में ​दखल देने की कोशिश करता है तो अभिषेक उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते। ऐसा ही कुछ उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिला। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म द बिग बुल के ट्रेलर पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, तुम किसी काम के भी नहीं हो दोस्त। इतना ही नहीं उसने कहा कि वे अपनी खूबसूरत पत्नी ऐश्वर्या  के भी लायक नहीं है। ऐसे में अभिषेक ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। 
  
इसपर अभिषेक ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘ओके आपकी राय के लिए शुक्रिया। मगर मैं ये जानने के लिए बेताब हूं कि आप किसके बारे में बात रहे हैं? क्योंकि आपने तो सभी को टैग कर दिया है। मुझे जहां तक पता है इलियाना और निक्की तो शादीशुदा हैं नहीं। तो बचा मैं, अजय, कूकी और सोहम। लगता है डिज्नी का भी मैरिटल स्टेटस चेक करना पड़ेगा”। मजाकिया अंदाज में अभिषेक का ट्रोलर को खरी-खरी सुनाना उनके प्रशंसकों को काफी सही लग रहा है। लोगों का मानना है कि ऐसे यूजर्स को उन्हीं के अंदाज में जवाब देना सही है, तभी उनकी अक्ल ठिकाने पर आती है। 


बता दें कि बवाल बिग बुल के ट्रेलर पर अभिषेक बच्चन पर किए गए एक यूजर के कमेंट से शुरू हुआ था। उसने लिखा, ”तुम किसी काम के भी नहीं हो दोस्त। सिर्फ तुम्हारी जिस एक चीज से मैं जलता हूं वो ये है कि तुम्हें इतनी खूबसूरत वाइफ मिली है और उसे भी तुम डिसर्व नहीं करते हो। तुम उसके लायक नहीं हो”। 

मालूम हो कि पिछले साल भी अभिषेक बच्चन को एक यूजर ने काम को लेकर ट्रोल किया था। उसने ​कमेंट किया था, ऐसा नहीं लगता कि आपको काम सिर्फ आपके पिता अमिताभ बच्चन की वजह से मिलता है। इस पर अभिषेक ने यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा था, काश आप जो कह रहे हैं वो सच होता। सोचिए कितना काम मिलता मुझे। 

Desk Team