देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, रविवार को तमिलनाडु में कोरोना के 765 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,277 तक पहुंच गई है। साथ ही संक्रमण से 8 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 111 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभग ने यह जानकारी दी।
विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 833 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक राज्य में कुल 8,324 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। चेन्नई में 587 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार को 10,576 पहुंच गई। तमिलनाडु में लगातार पांच दिनों से संक्रमण के 700 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले में से 47 वे लोग हैं, जो विभिन्न स्थानों से राज्य में आए हुए हैं। चेन्नई में छह लोगों के अलावा तिरुवल्लर की 65 वर्षीय व्यक्ति और चेंगलपट्टु के 50 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। ये सभी आठ लोग कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। राज्य में अब मृतकों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,13,868 तक पहुंच गई है और 3,867 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं, 56,441 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



