कोरोना का कहर जारी, BSF के 30 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Summary :

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सरहद को सुरक्षित रखने, नागरिक प्रशासन के साथ काम करने और अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों को पूरा करने की चुनौतियों का सामना करते हुए बल में गुरुवार से 30 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 30 जवानों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। 30 नए मामलों के साथ संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। यह आंकड़ा सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सबसे ज्यादा है। कुल मिलाकर अर्धसैनिक बल के 508 जवान कोरोना संक्रमित हैं।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सरहद को सुरक्षित रखने, नागरिक प्रशासन के साथ काम करने और अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों को पूरा करने की चुनौतियों का सामना करते हुए बल में गुरुवार से 30 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ये सभी बीएसएफ जवान आवश्यक ड्यूटी में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के धलाई में बीएसएफ की 86वीं बटालियन में 24 कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि दिल्ली से छह मामले सामने आए।
गुरुवार तक, विभिन्न स्थानों पर तैनात 193 बीएसएफ कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि दो की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से बीएसएफ के छह जवानों को एम्स झज्जर में भर्ती करा दिया गया है, जबकि त्रिपुरा में 24 जवानों को अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Desk Team