चीन से फैले कोरोना वायरस (कोविड-19) ने विश्व के अधिकांश देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। साथ ही भारत में भी यह वायरस लगातार अपने पैर पसारता नजर आ रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 128 लोगों कि पुष्टि हुई हैं। जिसे लेकर न केवल आम नागरिक बल्कि नेता भी काफी चिंतित और डरे हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि कोरोना वायरस के खौफ के बीच केरल से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वह कुछ दिन तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। दरअसल बीते दिनों मुरलीधरन कोरोना वायरस पॉजिटिव एक डॉक्टर के संपर्क में थे। जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया। गौरतलब है कि वह कुछ दिनों तक घर पर ही रहेंगे। 61 वर्षीय नेता मुरलीधरन ने 14 मार्च को एक बैठक में हिस्सा लिया था।
इस बैठक में स्पेन से लौटे एक डॉक्टर भी शामिल थे। डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद मुरलीधरन ने खुद को सभी से अलग कर लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधरन ने मंगलवार को हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक से भी दूरी बनाई रखी। केरल में अब तक कोरोना वायरस के 24 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें तीन मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



