कोरोना वायरस के प्रकोप बीच संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं होगी : प्रहलाद जोशी

Summary :

संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी आशंकाओं को दूर करते हुए साफ कर दिया है की कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं होगी।

चीन से विश्व भर में फैला कोरोना वायरस का कहर अब बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक हुई। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी आशंकाओं को दूर करते हुए साफ कर दिया है की कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं होगी।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद मंत्री ने यह घोषणा की। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा, कोरोनावायरस फैलने के कारण संसद को स्थगित नहीं किया जाएगा। यह प्रस्तावित समय तीन अप्रैल तक चलेगा।

Coronavirus : उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर 2 अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं भी स्थगित

देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण फैलने के चलते आशंका जताई जा रही थी कि दो मार्च से शुरू हुए बजट सत्र को इसकी तय तारीख तीन अप्रैल से पहले ही स्थगित कर दिया जाएगा। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें ओडिशा का पहला और कर्नाटक, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और केरल के नए मामले शामिल हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे महामारी घोषित करने के बाद भारत सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठा रही है, जिसमें 15 अप्रैल तक सभी वीजा निलंबित करने जैसा कदम भी शामिल है। यह वायरस चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में फैला और अब तक दुनिया में सात हजार लोगों की मौत का कारण बन चुका है। वहीं करीब डेढ़ लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। चीन में इसके कारण सबसे ज्यादा 3,189 मौतें हुईं और 80,824 लोग संक्रमित हुए। 

Desk Team