केंद्र सरकार ने शुक्रवार को भयावह चक्रवाती तूफान फेनी की वजह से कोलकाता हवाईअड्डे के बंद होने के समय को संशोधित कर दिया। तूफान फेनी ने इससे पहले दिन में पड़ोसी ओडिशा में दस्तक दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए संशोधित बंद होने का समय अब अपरान्ह तीन बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह आठ बजे तक होगा।
डीजीसीए ने गुरुवार को एक अग्रिम आदेश में कोलकाता को आने वाली व जाने वाली उड़ानों को शुक्रवार रात 9.30 बजे व शनिवार को शाम 6 बजे तक के लिए रद्द किया था। ऐसा संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। फेनी शुक्रवार को ओडिशा के पूर्वी तट पर पहुंचा। यह पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ने से पहले राज्य के कई जिलों से गुजरेगा। फेनी की हवाओं की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटा है।


Download Android App
Download iOS App



