चक्रवात ‘वायु’ के गुजरात तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने गुजरात सरकार को हर तरह की मदद की बुधवार को पेशकश की है जिसने चक्रवात को देखते हुए सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गुजरात के मुख्य सचिव जे. एन. सिंह ने ओडिशा के अपने समकक्ष ए. पी. पाधी से फोन पर बात की और युद्ध-स्तर पर चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए ओडिशा से सलाह मांगी।
गुजरात में चक्रवात ‘वायु’ के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए तैयार रहें कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल
पाधी ने कहा, “गुजरात के मुख्य सचिव ने मुझे फोन किया था और चक्रवात के आने से पहले किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। हमने गुजरात को हर तरह की मदद की पेशकश की है। बहरहाल, गुजरात के मुख्य सचिव ने कहा है कि वे स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगर जरूरत हुई तो और मदद लेंगे।”
मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच, चक्रवात ‘वायु’ एक ‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो चुका है और बृहस्पतिवार की सुबह तक 145 किमी प्रति घंटे से 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।


Download Android App
Download iOS App



