हैदराबाद में पशुचिकित्सक की डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम तरीके से हत्या होने के बाद से पूरे देशवासी आगबबुला हो रखे हैं। आए दिन इस मामले की जांच में नए तथ्यों का खुलासा हो रहा है। पहले जहां पता लगा कि आरोपियों ने पहले पीडि़ता को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की तो वहीं अब एक ओर नई जानकारी सामने आई है कि महिला के शव को जलाने के बाद आरोपी दोबारा से घटनास्थल पर आए थे।

वैसे इन दरिंदों के हौंसले कितने ज्यादा बुलंद थे इसका अंदाज इस बात से बखुबी लगाया जा सकता है कि वह घटना स्थल पर दोबारा जानें की हिम्मत रखते हैं। इन दरिंद्रों ने प्रियंका के साथ हैवानियत भरा सुलूक करने के बाद उसे जला दिया था। शव पूरी तरह से जल पाया कि नहीं ये आरोपी यह देखने के लिए वहां दोबारा से गए थे।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जाता है कि इस पूरी वारादात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी जिनका नाम शिवा और नवीन है। इन्होंने पहले नैशनल हाइवे 44 पर शम्शाबाद और शादनगर के बीच रास्ते की रेकी कर ली थी।

इसके बाद इन दरिंदों ने चट्टनपल्ली गांव में एक अंडरपास के नीचे शव को जलाया था। इसके बाद यह पीडि़ता की स्कूटी को ठीक करके उसी से आगे भी गए। जबकि शव के साथ दो आरोपी ट्रक में थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी शिवा और नवीन ने पहले प्रियंका की बॉडी को जलाने के लिए कोई ओर दूसरी जगहें भी देखी थी,मगर वहां लोगों की अवजाही ज्यादा होने की वजह से वहां नहीं रूके । इन दरिंदों ने बाद में देखा कि हाइवे पर अंडरपास के पास पूरी तरह से शांति है तो वहीं उन्होंने लाश को आग में जुलझने के लिए डाल दिया।


Download Android App
Download iOS App



