देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव 2019 का उद्घाटन किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रो की मधुर संगीत के मध्य राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने रिबन काटकर तथा रंग बिंरगे गुब्बारे हवा में छोड़कर पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा निर्मित अकरकरा पुष्प के विशेष कवर को भी लांच किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने देहरादून डाक प्रमण्डल द्वारा लगाई गई डाक टिकट प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में स्थापित सभी पुष्प स्थलों के साथ-साथ अन्य कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प उत्पादों के स्थलों का अवलोकन किया और पुष्प उत्पादकों व्यवसायियों तथा किसानों का उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मीडिया से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य उददेश्य स्थानीय काश्तकारों को पुष्प उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गये स्थलों की सहाहना करते हुए कहा कि मानो फूलों की घाटी स्वयं देहरादून में अवतरित हो गई है। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे। उद्यान निदेशक आर सी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2003 से राजभवन पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में राज्य के 32 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त शोध संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, बोर्ड, निगम प्रमुख है। उक्त के अतिरिक्त औद्यानिक यन्त्र, कृषि रसायन बायो फर्टिलाइजर, हाईब्रिड सब्जी बीज उत्पादन करने वाली विभिन्न फर्मों द्वारा भी स्टाॅल लगाए गये हैं।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



