महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम कहा कि एक-दो दिनों में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विभागों का बंटवारा कल (मंगलवार) या परसों (बुधवार) तक कर दिया जाएगा।’’
विधानभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कांग्रेस नेता के सी पडवी को डांट लगाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने मामले को तवज्जो नहीं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्यपाल चाहते थे कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन हो।’’ पडवी जब राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे थे तो लिखित शपथ विवरण पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के आभार में बोल गए।
कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा, ‘‘जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।’’ मालाबार हिल में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ की दीवारों को कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर बंदरंग किए जाने के विवाद पर ठाकरे ने कहा, ‘‘दीवारों पर जो पेंट करना चाहते हैं, करें लेकिन हम खुद को काम से साबित करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



