मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने यहां जिले के ग्राम अहमदपुर कस्बा में ‘‘आपकी सरकार-आपके द्वार’’ कार्यक्रम में ग्रामीणों से मिले।
श्री यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को कल सुना तथा मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की खुशहाली और गाँव का विकास राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिये प्रशासन को ग्रामीणों के बीच भेजा गया है।
उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ वितरित किये। ग्रामीण विकास के उद्देश्य से बायपास रोड निर्माण के लिये निजी भूमि के दानदाता श्री मोहर सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वाथ्य शिविर में 162 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाईयाँ भी प्रदाय की गई। शिविर में 28 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये और बच्चों एवं गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया।


Download Android App
Download iOS App



