मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को कथित तौर पर धमकी मिलने के मामले के संदर्भ में उनके पुत्र को तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रदेश पुलिस को देवेंद्र पटेल के पुत्र को तत्काल पुलिस गार्ड मुहैया कराना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट में देवेंद्र पटेल के पुत्र को कथित तौर पर धमकी मिलने संबंधी खबर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों को डराने धमकाने की प्रक्रिया भाजपा ने प्रारंभ कर दी है। पहले कलावती भूरिया और अब देवेंद्र पटेल।

रायसेन जिले से मिले समाचार के अनुसार उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को हाल में उनके घर में एक पत्र मिला, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रुपए मांगने और ऐसा नहीं करने पर उनके पुत्र के साथ अप्रिय घटना करने की धमकी दी है। इस संबंध में उदयपुरा थाने में हाल ही में शिकायत की गयी है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



