बेटी समीशा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी पूरे परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची,देखें कुछ अनसीन तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपने पूरे परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर, दर्शन करने के लिए पहुंची हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपने पूरे परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर, दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान शिल्पा की गोद में उनकी नन्हीं परी समीशा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी क्यूटनेस से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मंदिन में माथा टेकने के लिए शिल्पा के पित राज कुंद्रा बेटा विआन और उनकी मां सुंनदा बहन शमिता शेट्टी एंव अभिनेत्री के सास-ससुर भी पहुंचे थे। 
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का जन्म पिछले साल 15 फरवरी को हुआ था। बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर शिल्पा अपने बेटी को भगवान का आशीर्वाद दिलाने के लिए अभिनेत्री अपने पूरे परिवार के साथ सिद्घिविनायक पहुंची हैं। 
इस तस्वीर में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वियान विक्टरी का साइन दिखाते हुए नजर आए। 
इस तस्वीर में राज कुंद्रा अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए तो वहीं शिल्पा अपनी बेटी समीशा को गोद में लिए नजर आई। इतना ही नहीं बेटी को गोद में लेकर अभिनेत्री ने कई सारे पोज दिए हैं। 
इन तस्वीरों में शिल्पा अपनी लाडली को कभी प्यार जताती दिख रही हैं तो कभी उसे भीड़ से बचाती दिख रहीं। हालांकि, शिल्पा ने बिटिया के साथ वहां मौजूद पपराजियों को ढेरों पोज़ दिए, जिसमें वह अपनी लाडली को गले लगाती नजर आ रही हैं।
बता दें शिल्पा शेट्टी की बेटी उनके लिए बहुत खास है दरअसल समीशा का जन्म सेरोगेसी से हुआ था। पिछले साल शिल्पा ने यह खुशखबरी दी थी कि उनके घर बेटी आई है।
वैसे इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस समय पूरा परिवार एक साथ नजर आया। उम्मीद यह भी है कि शिल्पा अपनी बेटी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने फैंस के लिए जरूर शेयर करेंगी। 

Desk Team