बीते दिन यानी 14 फरवरी को सभी प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट किया है,जिसका खुमार बॉलीवुड सेलेब्स के बीच खास देखने को मिला है। इस बीच बॉलीवुड का मशहूर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी इस दिन को बहुत स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया है। वैलेंटाइंस डे की कुछ तस्वीरें अर्जुन कपूर ने अब सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। अर्जुन ने अपनी लेडी लव मलाइका के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

वैसे अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं,मगर फैंस को जिन फोटोज का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें। ऐसे में वैलेंटाइंस डे के दिन अर्जुन और मलाइका डेट पर गए थे,जिसकी फोटोज अर्जुन ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में अर्जुन ने अपनी डेट नाइट की खास झलक दिखाई है साथ ही फोटोज में मलाइका अरोड़ा भी दिखाई दी। इनमें से एक फोटो में अर्जुन कपूर ने सिर्फ डेकोरेशन ही दिखाया है,जिसके साथ उन्होंने मलाइका अरोड़ा को टैग भी किया है।

इनमें से एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा भी दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में मलाइका के सिर्फ पैर नजर आ रहे हैं और पीछे की बेहद खूबसूरत डेकोरेशन।

मालूम हो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अब तक अपने रिश्ते की खुलकर पुष्टिï तो नहीं की,मगर ये दोनों एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में मलाइका ने इस बात का खुलासा किया था कि लॉकडाउन के समय में वो और अर्जुन साथ ही में रह रहे थे। इसके अलावा नए साल के वक्त गोवा में इस कपल को एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



