हरिद्वार : जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने रोशनाबाद स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र और सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने निर्देश दिया कि बायो मेडीकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किया जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. प्रेमलाल को निर्देश दिया कि जनपद की समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सा केन्द्र में बायो मेडीकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किये जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि इसका पालन हो।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के प्रांगण में एक्सपायरी दवाईयों को जलाकर नष्ट करने का साक्ष्य देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि बायो मेडीकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर एवं स्टाॅक रूम का जायजा लिया। इसके पश्चात् सीएमओ ऑफिस में पहुंचकर वैक्सीन रूम में स्टाॅक रजिस्टर को चैक कर इसके वितरण की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त चिकित्सा केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों तथा एक्सपायरी डेट की जी जांच कर ली जाए। उन्होंने कहा कि एंटी रैबीज वैक्सीन प्रत्येक हाॅस्पिटल में रखवाने की कार्यवाही की जाए तथा एंटी स्नैक वैनम की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसका ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टाॅक रखरखाव अपडेट रखा जाए।इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



