कोडानाडु इस्टेट के ऊपर देखे गए ड्रोन, जानिए मामले को लेकर पुलिस ने किया यह बड़ा खुलासा

Summary :

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कोडानाडु इस्टेट के एक कर्मचारी ने सोमवार को भवन के ऊपर ड्रोन मंडराते देखा।

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कोडानाडु इस्टेट के एक कर्मचारी ने सोमवार को भवन के ऊपर ड्रोन मंडराते देखा। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि कर्मचारी की शिकायत पर जांच की जा रही है। इस्टेट में 2017 में एक चौकीदार की मौत और डकैती के मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुछ समाचार चैनल बंगले की तस्वीर ले रहे थे और उन पर संदेह है। 
उन्होंने कहा कि मामले में एक आरोपी के दो रिश्तेदारों से भी पूछताछ हो रही है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता कोडानाडु इस्टेट में छुट्टियां बिताती थीं। बता दें कि हाल ही में अधिसूचित ड्रोन नियमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नियम स्वास्थ्य और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इससे नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।’’ 
गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरण तारण जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की है। बीएसएफ एक अधिकारी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि बल के जवानों को शनिवार तड़के ड्रोन के उड़ने की आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद उसपर गोलीबारी की गई। अधिकारी ने बताया कि एक विशेष खोज अभियान चलाया गया लेकिन क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। 

Desk Team