मोदी के खिलाफ बोलने वालों के गले पर बैठ जाता है ईडी : महाराष्ट्र कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस ने शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई प्रवीण राउत की अवैध तरीके से धन कमाने (मनी लाँडरिंग) के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर गुरूवार को जोरदार हमला ।

कांग्रेस ने शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई प्रवीण राउत की अवैध तरीके से धन कमाने (मनी लाँडरिंग) के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर गुरूवार को जोरदार हमला करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मोदी के बेताल की ही संज्ञा दे डाली।
ईडी को विक्रम बोलेगा तो बेताल उसके कंधे से उड़ जाएगा
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा ‘‘ ईडी जैसी एजेंसी ‘विक्रम और बेताल’ की तरह काम कर रही हैं। इसमें केवल इतना ही अंतर है कि अगर विक्रम बोलेगा तो बेताल उसके कंधे से उड़ जाएगा। श्री मोदी का बेताल उड़ता है और उनके खिलाफ बोलने वालों के गले पर बैठ जाता है।
प्रवीण राउत की संपत्ति जनवरी 2021 में जब्त 
उन्होंने कहा, ‘‘श्री संजय राउत मोदी सरकार के खिलाफ बोले तो उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। अगर प्रवीण राउत की संपत्ति जनवरी 2021 में जब्त की गयी थी तो एक साल के लिए इसकी जांच को क्यों लटकाया गया।
गौरतलब है कि व्यवसायी प्रवीण राउत को गोरेगांव में एक पुर्नविकास परियोजना में मनी लॉंडरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था जो अब नौ फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है।

Desk Team