चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रमुक नेता ए राजा के चुनाव प्रचार करने पर गुरुवार को 48 घंटे के लिए रोक लगा दी। आयोग ने राजा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाने के कुछ घंटे बाद यह कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर राजा को फटकार लगाते हुए द्रमुक के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया और 48 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनाव प्रचार 4 अप्रैल की शाम समाप्त हो जाएगा। आदेश में कहा गया है, ‘‘आयोग आपको चुनाव प्रचार के दौरान भविष्य में सतर्क रहने और असंयमित, अशोभनीय, अपमानजनक, अश्लील टिप्पणी नहीं करने तथा महिला की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की हिदायत देता है।’’


Download Android App
Download iOS App



