भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कई दिनों से सुर्खियों में जमकर छाए हुए हैं। दरअसल इन दिनों पंत लगातार अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं,तभी तो पंत के चाहने वाले उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। वैसे यह बात बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था।

दरअसल साल 2019 की बात है जब उर्वशी और पंत दोनों जुहू के एस्टेला होटल से लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था,जिसके बाद से इस जोड़ी की रिलेशनशिप की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ली थीं। मगर पिछले साल उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ खत्म हो गया। यही नहीं दोनों के रिश्ते के बीच दरारें इतनी ज्यादा पैदा हो गई कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था।

उर्वशी रौतेला ने क्या कहा?
हाल ही में उर्वशी रौतेला ने पंत से अपने अंदाज में बदला लिया है। वैसे अब ऋषभ पंत ये सब देखने के बाद क्या पता काफी ज्यादा हैरान भी रहे जाएं। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राप पर फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था जिसमें फैंस ने उनसे क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल किया जिसका जवाब अदाकारा ने बेहद खास अंदाज में दिया। यूजर ने उर्वशी से सवाल करते हुए उनका पसंदीदा क्रिकेटर पूछा? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्वशी बोली,मैं क्रिकेट नहीं देखती इसलिए मुझे किसी क्रिकेटर के बारे में नहीं पता है,लेकिन मैं सचिन सर और विराट सर की काफी इज्जत करती हूं।

वहीं बीते दिनों पंत और उर्वशी के रिश्तों पर अभिनेत्री के मैनेजर ने मीडिया से बातचीत करके बताया पंत और उर्वशी ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि वो एकदूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देंगे। पंत फिलहाल ईशा नेगी के साथ रिलेशन में हैं।

बता दें कि चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में इस साल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेंगे। वहीं आईपीएल का 14 वां सीजन शुरू होने में चंद दिन और बाकी रह गए हैं। जिसके पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



