मध्यप्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू होने से किसान उत्साहित हैं। योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन का कार्य गत 15 जनवरी से प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में 41 लाख 82 हजार 924 किसानों ने फसल ऋण माफी योजना से लाभान्वित होने के लिये अपने आवेदन पत्र ग्राम पंचायतों में जमा करवाये हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फसल ऋण माफी के लिये योजना अंतर्गत अभी तक 55 प्रतिशत किसानों ने हरे, 38 प्रतिशत किसानों ने सफेद और 7 प्रतिशत किसानों ने गुलाबी आवेदन भरकर जमा करवाये हैं। आगामी 5 फरवरी 2019 तक ग्राम पंचायतों में किसानों से आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के अनुमान के अनुसार जय किसान फसल ऋण माफी योजना में पंजीयन की अंतिम तारीख तक 53 लाख से अधिक आवेदन जमा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



