रुद्रपुर : अटरिया मंदिर के पास स्थित एक गोदाम को आधी रात अपनी चपेट में ले लिया। पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते पूरे गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों न आग बुझाने का नाकाम कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की करीब 20 गाडिय़ों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की वजह से गोदाम में रखा सारा माल जल कर राख हो गया और इमारत जर्जर हो गई। आग से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आदर्श कालोनी निवासी प्रदीप गोयल पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद गोयल का अटरिया मंदिर के पास सेफ्टी फस्र्ट मटेरियल के नाम से गोदाम है।
प्रदीप सिडकुल की लगभग सभी कंपनियों को सेफ्टी मटेरियल सप्लाई करते हैं। जिसमें वर्दी, हेलमेट, जूते, दस्ताने, वैल्डिंग मशीनें, कटिंग कटर, चौकपा मशीनें, वेल्डिंग रॉड इत्यादि शामिल हैं। बताया जाता है कि बीती रात गोदाम बंद करने से पहले कर्मचारी गोदाम की बिजली सप्लाई बंद करना भूल गए और गोदाम में ताला लगा कर अपने घरों को चले गए।
रात करीब दो बजे इलाके के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी गोदाम में शार्ट सर्किट हुआ और इससे उठी चिंगारी की वजह से गोदाम में आग लग गई। आग की वजह से गोदाम में रखा करीब एक करोड़ का माल जल कर राख हो गया। आग की वजह से गोदाम की इमारत भी बुरी तरह जर्जर हो गई। विपुल ने बताया कि यह नुकसान एक करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।
आग की वजह विपुल शार्ट सर्किट को ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि बीती शायद कर्मचारी गोदाम की बिजली सप्लाई बंद करना भूल गए थे। जिसकी वजह से आग लगी। इधर, जानकारी पर कांग्रेसी नेता नंदलाल, अनिल शर्मा और मीना शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीडि़त विपुल को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


Download Android App
Download iOS App



