गुजरात के अहमदाबाद राज्य से सोमवार को एक मामला सामने आया है जिसने सभीं को चौंका कर रख दिया है। एक घर की पहली मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार को तीन सदस्यों की कथित तौर से मृत्यु हो गई है। आपकों बता दें कि इस मामले की पुलिस बड़े ही व्यापक तौर से जांच कर रही है।

अहमदाबाद के डिविजनल फायर ऑफिसर ओम जडेजा ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब पांच बजे न्यू एच कॉलोनी स्थित घर में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, टीम ने तीन लोगों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान जयेश वाघेला (40), उनकी पत्नी हंसा (35) और उनके बेटे रेहान (8) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें एक ने आग बुझाई और दूसरी टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। पहली टीम ने घर के बेडरूम में तीन लोगों को बेहोशी की हालत में पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जडेजा ने कहा कि आग लगने का कारण हीटर हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है, जो फॉरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



