भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देवरिया सीट से सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि लोगों की आलोचनाओं को दरकिनार करते हुये उनकी पहली प्राथमिकता देवरिया के विकास कार्यो की है। श्री मिश्र शुक्रवार को यहां देवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्वाचालित सीढ़ का शिलान्यास करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में कह रहे हैं कि पांच साल में क्या विकास कार्य किया।
उन्होंने परोछ रूप से सोशल मीडिया पर विकास कार्य न करवाने वाले लोगों पर तंज कसते हुये कहा कि ये पांच साल के विकास का परिणाम है कि यहां मेडिकल कालेज का शिलान्यास, बाईपास, फोरलेन सड़क यहां नौजवानों के लिये देश की बड़ बड़ कम्पनियों को बुलाकर रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा ‘‘मैं सोशल मीडिया वालों को बधाई देता हूं कि वे इसी बहाने दबाव डालकर मेरी आलोचना करते रहे। उनकी यह आलोचना मेरे लिये अच्छी रही और मैं इसे सार्थक रूप में लेकर चलता हूं। देवरिया में जो भी विकास कार्य हुआ है और हो रहा है। इसमें सबका सहयोग है। आप सभी के सहयोग से आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। यह रूकने वाला नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



