भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को यहां राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। प्रशासन के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक कहे जाने वाले स्वामी की यात्रा को शिष्टाचार भेंट बताया है।
स्वामी ने बाद में ट्वीट किया, “आज मैं कोलकाता में था और करिश्माई नेता ममता बनर्जी से मिला। वह एक साहसी व्यक्ति हैं। मैंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के खिलाफ उनकी लड़ाई की प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने कम्युनिस्टों का सफाया कर दिया था।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
उनकी मुलाकात के बाद उनकी राजनीतिक चाल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
स्वामी ने पिछले साल नवंबर में भी नयी दिल्ली में बनर्जी से मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



