भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती मंगलवार को लठियानी गांव के पास कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना ऊना जाते वक्त हुई
भाजपा की हिमाचल इकाई के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई जब सत्ती अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और चालक के साथ ऊना जा रहे थे।
टेंपो को बचने के दौरान हुई घटना
इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
सत्ती ने कहा कि उनका स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो को बचाने की कोशिश के दौरान पलट गया।
पुलिस जाँच में जुटी
उन्होंने कहा कि टेंपो गलत दिशा से आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि चालक को झपकी आ रही थी। पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और इस हादसे की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



