मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से निवेदन किया है कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री स्थल की साफ सफाई करवाकर इसे त्रासदी से प्रभावित परिवारों की स्मृति में ‘मेमोरियल’ बनाया जाये। भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी के मौके पर सिंह ने अपने ट्वीट में कहा ‘मुख्यमंत्री कमलनाथ से दो निवेदन हैं।

एक यूनियन कार्बाइड के फैक्ट्री स्थल को साफ़ कर त्रासदी से प्रभावित परिवारों की स्मृति में ‘मेमोरियल’ बनायें। दूसरा गैस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के इलाज के लिए अस्पताल को ‘सुपर स्पेशल्टी पीजी इंस्टीट्यूट बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करें।’


Download Android App
Download iOS App



