केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले पीसी चाको नए दल के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। मंगलवार को पूर्व कांग्रेस नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) प्रमख शरद पवार से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में वह एनसीपी में शामिल होने को लेकर निर्णय ले सकते हैं।
शरद पवार से मिलने जा रहा हूं। कांग्रेस पार्टी संकट का सामना कर रही है, उस पर चर्चा करने की आवश्यकता है। मैं भविष्य की कार्रवाई के बारे में चर्चा करने के लिए सीताराम येचुरी और जीएन आज़ाद से भी मिल रहा हूं। मुझे एलडीएफ के लिए अपना समर्थन बढ़ाने की जरूरत है। मैं पवार साहब से मिलने के बाद मैं एनसीपी में शामिल होने पर फैसला करूंगा।
चुनाव से पहले चाको का कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। पार्टी में खुद की अपनी उपेक्षा से नाराज चाको ने केरल कांग्रेस में गुटबाजी को एक वजह बताया है। चाको ने केरल के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई। चाको ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि किसी नियम का पालन नहीं किया गया।


Download Android App
Download iOS App



