महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का बीमारी के चलते शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दिघोले ने सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं।
दिघोले ने 1985 से 1999 के बीच नासिक में सिन्नर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह राज्य में 1995 से 1999 तक शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में बिजली और ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह उस समय शिवसेना के विधायक थे। वह नासिक जिला केंद्रीय सहकारी (एनडीसीसी) बैंक के पूर्व निदेशक और यहां नासिक सहकारी चीनी फैक्ट्री के पूर्व अध्यक्ष भी थे।


Download Android App
Download iOS App



