झारखंड के लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन के पास सेना का सामान लेकर जा रही एक मालगाड़ी की एक बोगी सोमवार सुबह पटरी से उतर गई। बता दें कि ट्रेन कि जो बोगी पलटी थी उसमे बम, गोला, बारूद और अन्य सैन्य सामग्री मौजूद थी। हालांकि इस घटना में रेलवे परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही सेना ने तत्काल ही पूरे इलाके को घेर लिया और आम लोगों के वहां आने जाने पर रोक लगा दी।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी और अभियंताओं की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बोगी को पटरी पर लाने का प्रयास आरंभ कर दिया। रेलवे के अधिकारीयों ने बताया कि यह हादसा ट्रेन द्वारा ट्रैक बदले जाने के दौरान हुआ।
MP कांग्रेस के बागी विधायकों ने बंधक बनाए जाने की खबरों का किया खंडन, बोले-सिंधिया हमारे नेता
इस हदसे में किसी के घायल या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि 8206896042 ट्रेन पटरी बदलने के दौरान कि गति धीमी थी यदि ट्राई तेज गति में चल रही होती तो कोई बड़ा हादसा होने की संभावना थी।


Download Android App
Download iOS App



