आंध्र प्रदेश में एग्रो फैक्ट्री से गैस रिसाव, एक की मौत, आसपास के क्षेत्रों में कोई खतरा नहीं

Summary :

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के नदयाला शहर में शनिवार को एग्रो फैक्टरी से गैस रिसाव के कारण कंपनी के महाप्रबंधक की मौत हो गई और अन्य तीन कर्मचारी बीमार पड़ गए।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के नदयाला शहर में शनिवार को एग्रो फैक्टरी से गैस रिसाव के कारण कंपनी के महाप्रबंधक की मौत हो गई और अन्य तीन कर्मचारी बीमार पड़ गए। कम्पनी में  मौजूद चार लोग वहां से भागने में कामयाब रहे और वे सुरक्षित हैं। 
कुरनूल के जिला कलेक्टर जी.वीरापांडियन ने कहा कि अग्निशमन कर्मी गैस रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे। प्लांट के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपने घर के अंदर ही रहें। यह संयंत्र पूर्व सांसद एस.पी.वाई रेड्डी का है। 

Desk Team