कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 25 मार्च तक जारी रहेगा जनता कर्फ्यू – गोवा सरकार

Summary :

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जनता कर्फ्यू की समयसीमा रविवार को बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दी है।

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जनता कर्फ्यू की समयसीमा रविवार को बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दी है। 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक विस्तृत परिपत्र देर शाम जारी किया जाएगा। 
आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। 
इस बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Shera Rajput