महाराष्ट्र शिवसेना सांसद सोमवार को संसद के सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे : संजय राउत

Summary :

राकांपा पहले ही घोषित कर चुकी है कि उसके ज्यादातर लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रशासन को कोविड-19 का मुकाबला करने में सहयोग करने के लिए वहीं बने रहेंगे।

मुम्बई : महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के सांसद कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार से संसद के बजट सत्र में नहीं जायेंगे। संसद में शिवसेना के मुख्य सचेतक राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखकर शिवेसना के सासंद आज से संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। 

यह निर्णय हमारे पार्टी प्रमुख एवं (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकार को इस महामारी में मदद पहुंचाने के लिए लिया है।’’ राकांपा पहले ही घोषित कर चुकी है कि उसके ज्यादातर लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रशासन को कोविड-19 का मुकाबला करने में सहयोग करने के लिए वहीं बने रहेंगे।

Desk Team