देश में लगातार हवाई अड्डों पर एजेंसियों द्वारा कई खुफिया दस्तावेजों को बरामद किया जा रहा है। फिर चाहे वो ड्रग्स की बात हो या फिर सोना तस्करों की। जी हाँ हम बात कर रहे हैं केरल के कोच्चि एयरपोर्ट की जहां हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 2 नवंबर को एक संदिग्ध यात्री को रोका और उससे करीबन 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के पांच सोने के बटन के साथ-साथ एक अंगूठी और एक हेयरक्लिप भी जब्त किया।
सोने का वजन था 763 ग्राम
सोने की कीमत 11,63,981 रुपये और वजन 763 ग्राम था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट बैच के अधिकारियों द्वारा की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर, एक यात्री को रोका गया जो की उड़ान संख्या एआई 934 से दुबई से आया था। जांच के दौरान, तीन जोड़ी जींस, एक हेयर क्लिप और एक अंगूठी में लगे पांच बटन मिले। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान कुल 216 ग्राम बरामद किया गया। सीमा शुल्क विभाग के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “इसे सीए-1962 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया।” और अभी कार्यवाही चल ही रही है।
पिछले महीने भी हुआ था एक विदेशी व्यक्ति गिरफ्तार
पिछले महीने की शुरुआत में, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 488.50 ग्राम वजन की विदेशी मूल की 24 कैरेट सोने की अंगूठियां और 130.80 ग्राम वजन के सोने के आभूषण जब्त किए। बरामद सोने का वजन 619.30 ग्राम है, जिसकी कीमत 33.35 लाख आंकी गई है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कोझिकोड के सादिक मुहम्मद के रूप में हुई।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





