लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स से पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। राज्य में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है।
आदेश में सरकार ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है। इसलिए राज्य सरकार 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है।
Covid -19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2,470 हुई, अब तक 100 मरीजों की मौत
गौरतलब है कि मौजूदा देशव्यापी लॉकडाउन के तीसरे चरण की अवधि रविवार यानि आज समाप्त हो रही है। लॉकडाउन 4.0 सोमवार से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी।’’ अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी।

अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। इस संक्रामक रोग से 1135 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 7,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



