कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर से प्रवासियों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में इस बाबत प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली है। जिसे लेकर प्रियंका ने योगी सरकार से ओछी राजनीती न करने की अपील की है।
..मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए।
हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 17, 2020
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि ” यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, आज वो घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है। हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा।” उन्होंने आगे कहा कि “मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए।”
मायावती का राहुल पर तंज, कहा- मजदूरों से मिलते समय आर्थिक मदद भी कर देते तो मिलती राहत
बता दें कि प्रियंका ने शनिवार को औरैया में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के बाद प्रवासियों को लाने के लिए एक हजार बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन चार्टर्ड बसों की कीमत ऐसे समय में वहन करेगी, जब प्रवासियों को सुरक्षित घर लौटने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक पैदल ही यात्रा कर अपनी घर वापसी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं और ऐसे में उनके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण करने वालों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता है। इसलिए हम गाजीपुर और नोएडा सीमाओं से 500-500 बसों का संचालन करना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



