करण जौहर ने बेटे यश से पूछा कौन से देश में रहते हो, दिया हैरान करने वाला जवाब, देखें वीडियो

Summary :

लॉकडाउन के दौरान मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अकसर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर करण के बच्चों

लॉकडाउन के दौरान मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अकसर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर करण के बच्चों का एक लेटेस्ट डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें उनको क्विज करते करण जौहर दिखाई दिए। 
अपने बच्चों से पूछे करण जौहर ने कुछ सवाल 
लॉकडाउन में अपने बच्चों यश और रूही के साथ करण जौहर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके बच्चे इस दौरान बहुत फेमस भी हो गए। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें अपने बेटे यश का नाम करण जौहर पूछते नजर आ रहे हैं। 

जब करण ने बेटे से नाम पूछा तो उन्होंने बताया यश करण जौहर। इसके बाद उन्होंने यश से शहर का नाम पूछा उसका जवाब सही दिया। लेकिन जब उन्होंने यश से देश का नाम पूछा तो जवाब में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान कहा। 
जवाब सुनकर दंग रह गए करण

करण जौहर बेटे यश का यह जवाब सुनकर दंग रह गए। जिसके बाद यश को करण ने बताया कि उनकी कंट्री का नाम इंडिया है। 
कई वीडियोज करण शेयर कर चुके हैं 

View this post on Instagram

Shower shenanigans! #lockdownwiththejohars

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


लॉकडाउन जब से शुरू हुआ तब से सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की वीडियोज करण जौहर पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि करण की मां भी इन वीडियोज में दिखाई देती हैं। 

Desk Team