रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य सरकार के स्मार्ट फोन वितरण योजना को लेकर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की स्काई योजना के तहत कॉलेजों के छात्रों को 30 जुलाई को स्मार्टफोन वितरण किए जाने राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। रमन सरकार मोबाइल वितरण की जल्दबाजी और वाहवाही लूटने को इतने बेताब है कि उन्हें किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन के वितरण के लिए बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बुलाया जा रहा है।
कांग्रेस ने कटाक्ष किया है कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और यह सरकार उत्सव तिहार मना रही है। प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू ने कहा है कि शराबबंदी की बात कर सरकार स्वयं शराब बेचने लगी शराब की बेतहासा कमाई से सरकार की नीयत बदल गई और शराब बंद करना छोड़ प्रथम नियमावली में अनेकों बदलाव कर शराब को नित नये तरीकों से परोसने का नया जरिया इख्तियार किया है मात्र आत्मा में 24 अरब की शराब की बिक्री सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है जो कमीशन की मोटी रकम को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ इन्फोटिक सोसायटी चिप्स ने संचार क्रांति के तहत 55 लाख से ज्यादा स्मार्ट फोन बाटने की तैयारी की है किंतु सच्चाई यह है की समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है जबकि प्रदेश की आधी आबादी ही बमुश्किल इस योजना से लाभांवित हों सकेंगी साथ में यह भी दावा किया जा रहा है कि बाजार दर से 30 प्रतिशत एवं 45 प्रतिशत कम दर पर संचार क्रांति योजना के लिए क्रियान्वयन एजेंसी चिप्स द्वारा मोबाइल की खरीदी की जा रही जो कि सरासर झूठे तथ्य है ।


Download Android App
Download iOS App



