बस्तर : नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू हो गया है। 3 अगस्त तक चलने वाले इस शहीदी सप्ताह में नक्सली किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते हैं, लिहाजा सुरक्षा बल भी इस दौरान बेहद चौकस नजर आ रही है। इसी दौरान सुकमा के पोलमपल्ली इलाके में नक्सलियों के लगाये आईईडी को पुलिस ने बरामद किया है। एरिया डोमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी ने 5 किलो के आईईडी को बरामद किया है। पुलिसबलों को चकमा देने के लिए ये आईईडी बैनर के नीचे झुपाकर लगाया गया था ताकि किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। पुलिस ने आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ये कार्यवाही की है।
इधर शहीदी सप्ताह के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अपने आपरेशन तेज कर दिये हैं। हालांकि नक्सलियों खौफ की वजह से अंदरूनी इलाकों में सड़क यातायात काफी प्रभावित भी हुआ है। गाड़ियां ना के बराबर चल रही है। वहीं कुछ जगहों पर नक्सलियों की सुगबुगाहट भी देखने को मिल रही है। छुटपुट इलाकों में नक्सलियों की तरफ से पर्चे फेंके जाने की खबर मिल रही है, लेकिन नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है।हर साल इसी अवधि में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाते हैं। पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में 1960 में नक्सल आंदोलन शुरू करने वाले चारू मजूमदार की मौत हुई थी।
शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली उनकी याद में कई आयोजन करते हैं सालभर में विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए अपने साथियों की याद में जंगल में जगह-जगह सभाओं का आयोजन करते हैं। शहीदी सप्ताह के दौरान शहीद स्मारक बनाए जाते हैं। इसी दौरान नए कैडर की भर्ती और ट्रेनिंग का आयोजन भी किया जाता है। शहीदी सप्ताह के दौरान अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी रहते हैं। इस दौरान बस्तर और इससे सटे तेलंगाना, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश तथा महाराष्ट्र तक फैले नक्सल इलाके में सुरक्षा बलों की चुनौती बढ़ जाती है।


Download Android App
Download iOS App



