रायपुर : छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 30 अगस्त से होगी, जोकि 30 सितम्बर तक चलेगी। डा.सिंह ने आज यहां भाजपा पदाधिकारियों के बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि विकास यात्रा दूसरे चरण में 65 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। इस दौरान 600 करोड का बोनस, आबादी पट्टा और मोबाइल वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। डा.सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास को जीतने के लिए 2003 और 2018 की तुलना करके लोगों को प्रदेश में हुए व्यापक परिवर्तन को बताने की आवश्यकता है इसके पश्चात ही वोट मांगना है। विकास यात्रा का दूसरा चरण 30 अगस्त से 30 सितंबर तक होगी। उन्होने मोबाइल योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के गरीब परिवारे की 45 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा।
कॉलेज के नियमित छात्र-छात्राओं को भी दो सिम वाला मोबाईल मिलेगा। सर्विस सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में खुलेगा।मोबाइल के लिए आधार, राशन कार्ड व अन्य पहचान पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि कोटवार एवं पंचायत सचिव से तारीख तय कर स्मार्ट फोन बांटें जायेंगे। फोन में रमन, मोदी, एप होगा तथा 90 प्रतिशत शासन की योजनाओं को पहुचांने की कोशिश मोबाइल के माध्यम से की जायेंगी।


Download Android App
Download iOS App



